DHAN-VYAPAR

बजट में सरकार ने बदला टैक्‍स का नियम, अब आयकर विभाग भेजेगा धड़ाधड़ नोटिस, कहीं आप भी तो लपेटे में नहीं

[ad_1]

हाइलाइट्स

पुराने मामलों में टैक्‍स नोटिस भेजने के लिए बचा है कम समय. अब पांच साल पुराने मामलों को ही दोबारा खोला जा सकता है. पहले दस साल तक के मामलों की दोबारा हो सकती थी जांच.

नई दिल्ली. इनकम टैक्‍स रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा खत्‍म हो चुकी है. अब अगले एक महीने में धड़ाधड़ इनकम टैक्‍स नोटिस आ सकते हैं. ऐसा होगा सरकार द्वारा टैक्‍स के संबंध में बदला गया एक नियम. बजट में घोषित संशोधित नियमों के मुताबिक, आयकरदाता द्वारा छिपाई गई रकम अगर 50 लाख रुपये से अधिक है तो टैक्स अधिकारी टैक्सपेयर्स का पांच साल पुराना रिकार्ड ही दोबारा चेक कर सकते हैं. अब तक यह अवधि दस साल थी. इसी तरह अगर छिपाई गई रकम ₹50 लाख से कम है तो टैक्स अधिकारी केवल तीन साल पुराने मामले को ही खंगाल सकते हैं. नए नियम सितंबर से लागू होंगे.आशंका जताई जा रही है कि रिएसेसमेंट के नए नियमों के चलते कई लोग टैक्स दायरे से बाहर हो सकते हैं. इसीलिए अब पुराने मामलों में टैक्‍स नोटिस भेजने के लिए टैक्‍स अधिकारियों के पास बस 31 अगस्‍त तक का समय है.

आयकर विभाग आमतौर पर मार्च के आसपास पिछले वर्ष के लिए रिएसेसमेंट नोटिस भेजता रहा है. लेकिन अब बजट में रिएसेसमेंट की अधिकतम अवधि को घटाकर पांच वर्ष कर दिया गया है. इसलिए अब उन्हें अगले कुछ हफ्तों में वित्तीय वर्ष 2013-14 से 2017-18 के लिए टैक्स और इनकम मिसमैच का डेटा खंगालना होगा और अनियमितता मिलने पर 31 अगस्‍त तक हर हाल में नोटिस भेजने होंगे. अगर वे ऐसा करने में विफल रहे तो एक सितंबर को नए नियम लागू होने की वजह से पांच साल पुराने मामले को लेकर नोटिस आयकरदाता को नहीं दे पाएंगे.

ये भी पढ़ें- Fastag New Rule : अब 3 साल पुराने फास्‍टैग की करानी होगी KYC, 5 साल वाले को बदलना जरूरी

धारा 148 और 148ए के तहत भेजे जाते हैं नोटिस
टाइम्‍स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट बैंकों, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रार और इनवेस्टिगेशन विंग के इनपुट के आधार पर रिएसेसमेंट के केस बनाता है. इनकम टैक्‍स अधिनियम की धारा 148 या 148ए के तहत विभाग रिएसेसमेंट के नोटिस भेजता है. कानून टैक्सपेयर्स को अपनी बात रखने का अधिकार देता है. टैक्स अधिकारियों के एक संगठन ने सीबीडीटी के अध्यक्ष को दिए गए ज्ञापन में कहा कि एक महीने की अवधि के भीतर बड़ी संख्या में नोटिस भेजना असंभव होगा. यह प्रक्रिया अगस्त के अंत तक पूरी नहीं हो सकती. अधिकारियों ने सीबीडीटी से नए नियमों को लागू करने की तारीख आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है.

आ सकती है नोटिसों की बाढ
लॉ फर्म खेतान एंड कंपनी के पार्टनर आशीष मेहता ने कहा कि अगस्त में रिएसेसमेंट नोटिसेज की बाढ़ आ सकती है. ये नोटिस एसेसमेंट ईयर 2018-19 और उससे पहले के लिए हो सकते हैं. सीए फर्म चोकशी एंड चोकशी के पार्टनर मितिल चोकशी ने कहा कि रिएसेसमेंट की अवधि को पांच साल तक सीमित करना एक अच्छा निर्णय है. इससे मुकद्दमे बाजी कम होगी और आम आयकरदाता को राहत मिलेगी. अगर आयकर विभाग को लगता है कि इससे आय का वास्तविक नुकसान हो सकता है तो सरकार को टैक्‍स चोरी रोकने को सख्त मापदंड बनाने चाहिए और कुछ मामलों को खोलने की अनुमति देने का प्रावधान कर देना चाहिए.

Tags: Business news, Income tax, Income tax notice, ITR filing

[ad_2]

ये छोटू पावर बैंक लैपटॉप को भी तेजी से कर देगा चार्ज, शॉर्ट सर्किट से भी मिलेगा प्रोटेक्शन, कीमत 2 हजार से कम

[ad_1]

नई दिल्ली. Ambrane ने भारत में अपना नया PowerLit 30 पावर बैंक लॉन्च किया है. सिर्फ 190 ग्राम वजन वाले इस कॉम्पैक्ट डिवाइस में 10,000mAh की बैटरी है और ये 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट भी करता है. PowerLit 30 में फास्ट चार्जिंग कैपेबिलिटी है, जिससे 30 मिनट के भीतर iPhone 15 को 57% और MacBook Air को 50% तक चार्ज करने में सक्षम है. येह कई फास्ट-चार्जिंग प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है, जिससे ये कई तरह के डिवाइस के साथ कंपैटिबल भी है.

इस पावर बैंक में Type-C और USB-A दोनों पोर्ट शामिल हैं, जो वर्सेटाइल चार्जिंग सॉल्यूशन ऑफर करते हैं. ये ओवरचार्जिंग और शॉर्ट सर्किट को रोकने के लिए सेफचार्ज टेक्नोलॉजी से भी लैस है, जो यूजर्स की सेफ्टी को बढ़ाता है. PowerLit 30 BIS-सर्टिफाइड है और 180 दिन की वारंटी के साथ आता है, जो यूजर्स के लिए विश्वसनीयता और मन की शांति सुनिश्चित करता है.

ये भी पढ़ें: 50MP कैमरे के साथ आता है ये धमाकेदार फोन, कंपनी ने अब कर दिया सस्ता, जानें नई कीमत

PowerLit 30 की 1,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. ग्राहक इसे Amazon.in और Ambrane की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं. ये ब्लैक और पर्पल कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है.

आपको बता दें कि Ambrane ने हाल ही में AeroSync Duo MagSafe 2-in-1 वायरलेस चार्जर स्टैंड भी लॉन्च किया है, जो 20W का कुल आउटपुट देता है, जिससे एक साथ iPhone और AirPods को चार्ज किया जा सकता है. LED इंडिकेटर के साथ ड्यूरेबल मेटल से बना ये स्टैंड 27W टाइप-C PD इनपुट का इस्तेमाल करके 15W मैगसेफ और 7.5W क्यूआई चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसमें ओवर-वोल्टेज, ओवर-करंट, ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट से सेफ्टी के लिए सेफचार्ज टेक्नोलॉजी भी है.

Tags: Tech news, Tech news hindi

[ad_2]