DHAN-VYAPAR

ऑफ सीजन से पहले औंधे मुंह गिर गए स्प्लिट AC के दाम, खरीदने के लिए होने लगी धक्का-मुक्की!

फ्लिपकार्ट पर बिग बचत डेज़ सेल का आज आखिरी दिन है. सेल में ग्राहक टीवी और बाकी अप्लायंस को 80% की छूट पर घर ला सकते हैं. यहां से टीवी, पंखा, फ्रिज, एसी और वाशिंग मशीन, सबकुछ काफी कम दाम पर मिल जाएगा. अब धीरे-धीरे एयर कंडिशन का मौसम चला जाएगा, और फिर ठंड आते ही पंखे भी बंद कर दिए जाएंगे. ऑफ सीजन में इलेक्ट्रॉनिक सामान काफी कम दाम पर मिलते हैं, लेकिन अभी तो सीज़न खत्म भी नहीं हुआ है और ग्राहक एसी को अच्छे डिस्काउंट पर घर ला सकते हैं. सेल में 1.2 या उससे कम टन के स्प्लिट एसी को काफी अच्छे ऑफर के साथ घर लाया जा सकता है.

MarQ by Flipkart 2024 स्प्लिट एसी 1.5 टन का है, और ये 4 इन 1 कन्वर्टेबल टर्बो कूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इसे 44% के डिस्काउंट पर घर लाया जा सकता है. छूट के बाद ग्राहक इसे 50,999 रुपये के बजाए 28,490 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसे एक्सचेंज ऑफर के तहत 5,100 रुपये की छूट पर भी घर लाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- बारिश के मौसम में कूलर चला कर ये गलती की तो कभी ठंडा नहीं होगा कमरा, बढ़ेगी चिपचिपाहट और उमस

Godrej 5 in 1 कन्वर्टेबल कूलिंग 2024 मॉडल 1.5 टन 3 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एसी को 32% के डिस्काउंट पर घर लाया जा सकता है. छूट के बाद ग्राहक इसे 46,900 रुपये के बजे 31,490 रुपये में घर लाया जा सकेगा. एक्सचेंज ऑफर के तहत एसी को 5,100 रुपये की छूट पर घर लाया जा सकता है.

Dainik 2023 मॉडल 1.5 टन 3 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एसी को 36% के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है. एसी को 58,400 रुपये के बजाए 36,990 रुपये में घर लाया जा सकता है. एसी को एक्सचेंज ऑफर पर 5,100 रुपये की छूट पर खरीदा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- धड़ाम से गिरी Samsung के महंगे वाले फोन की कीमत, अब हुआ खूब सस्ता, खरीदने के लिए होने लगी धक्का-मुक्की

 

IFB AI कन्वर्टेबल 8 इन 1 कूलिंग 2024 मॉडल 1.5 टन 5 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एसी को 45% के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है. छूट के बाद ये एसी 74,990 रुपये के बजाए 40,990 रुपये में घर लाया जा सकता है. इसे 4,555 रुपये प्रति महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी घर लाया जा सकता है.

Tata Curvv: फुल चार्ज में 500 KM का माइलेज, 8 सेकंड में 100 KMPH की रफ्तार, तहलका मचाने आ गई टाटा की ये कार

Tata Curvv Launch: 15 मिनट की चार्जिंग में 150 किलोमीटर चलने वाली टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार टाटा कर्व (Tata Curvv) लॉन्च हो गई है. खास बात है कि भारतीय बाजार में यह पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कूपे कार है. इसमें 6 एयरबैग और ADAS समेत 60 से ज्यादा एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे. यह कार आइस और ईवी के दो वर्ज़न्स में उपलब्ध होगी. देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स, Tata Curvv EV के लॉन्च के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट का विस्तार कर रही है. नेक्सॉन ईवी, टियागो ईवी, पंच ईवी और टिगोर ईवी जैसे मॉडलों के साथ टाटा मोटर्स ने पहले से इंडियन ईवी मार्केट में अपनी पॉजिशन को मजबूत बनाकर रखा है.

ये भी पढ़ें- फुल टैंक पर 1200 Km दौड़ने वाली एसयूवी की धूम, सिर्फ 23 महीने में 2 लाख घरों में पहुंची, जानें ऐसा क्या है खास

Tata Curvv में क्या खास

टाटा मोटर्स ने यह कार पहली बार 2022 में ऑटो एक्सपो में दिखाई थी. इसके बाद से ही लोग इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. टाटा कर्व ईवी कई फीचर्स से लैस. इसका डिज़ाइन से लेकर इंटीरियर बेहद खास है.

-Tata Curvv की सबसे बड़ी खासियत इसका माइलेज है. कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी एक बार फुल चार्ज करने पर 500 किलोमीटर तक दौड़ेगी.

-कर्वव ईवी की रेंज 585 किमी होने का दावा किया गया है. कंपनी का कहना है कि यूजर्स रीयल लाइफ में 400-425 किमी के बीच की रेंज की उम्मीद कर सकते हैं.

-टाटा कर्व में 12.3-इंच का टचस्क्रीन, AC के लिए टच कंट्रोल्स और पैनारॉमिक सनरूफ़ शामिल हैं. इसमें नेक्सॉन की तरह सेंटर कंसोल, ड्राइव मोड सिलेक्टर समेत वायरलेस चार्जर और स्टार्ट-स्टॉप बटन जैसे फीचर्स शामिल हैं.

-टाटा कर्वव ईवी दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ मिलेगी. इसमें एक 45 kWh पैक जिसकी रेंज 502 किमी है और दूसरा 55 kWh पैक है जिसमें 585 किमी की रेंज का दावा किया गया है.

-टाटा कर्ववी ईवी में 18 इंच के व्हील और 190 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. इस गाड़ी में 500 लीटर का बूट स्पेस भी है.

 

-यह गाड़ी 123 kWh मोटर से लैस होगी, जिससे केवल 8.6 सेकंड में टाटा कर्व 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी.

क्या है Tata Curvv का प्राइस

टाटा मोटर्स ने कर्वव ईवी को 17.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ बाजार में उतारा है. इसके अलावा, टॉप-स्पेक लॉन्ग-रेंज एडिशन का प्राइस 21.99 लाख रुपये होगा. इस कूप एसयूवी कार की बुकिंग 12 अगस्त, 2024 से शुरू होगी.

अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ से अलग किए जाने के बाद अदाणी विल्मर के शेयरों में 5 फ़ीसदी उछाल

[ad_1]

अदाणी समूह की फ़्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ द्वारा अपने फ़ूड-एफ़एमसीजी डिवीज़न अदाणी विल्मर तथा अदाणी कमोडिटीज़ एलएलपी में अपने रणनीतिक निवेश को डीमर्ज (Demerge) किए जाने की घोषणा के बाद अदाणी विल्मर के शेयरों में शुक्रवार को सुबह के कारोबारी सत्र के दौरान 5 फ़ीसदी का उछाल दर्ज किया गया.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कंपनी का शेयर 4.82 फ़ीसदी चढ़कर ₹365.15 पर पहुंच गया, जबकि BSE में अदाणी विल्मर के शेयर 4.61 फ़ीसदी बढ़कर ₹364.25 पर पहुंच गए. वैसे, दिन के समय BSE सेंसेक्स बेंचमार्क 715.41 अंक या 0.87 प्रतिशत गिरकर 81,152.14 पर कारोबार कर रहा था, जबकि 50 शेयरों वाला NSE निफ्टी 218.15 अंक या 0.87 प्रतिशत फिसलकर 24,792.75 पर आ गया था.

इससे पहले, अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ ने घोषणा की थी कि खाद्य उत्पादों से जुड़ी दैनिक उपयोग के सामान बनाने वाली अपनी इकाई अदाणी विल्मर को अलग करेगी. साथ ही कंपनी अपना रणनीतिक निवेश अदाणी कमोडिटीज़ एलएलपी के बजाय अदाणी विल्मर लिमिटेड में खुद करेगी.

अदाणी विल्मर के निदेशक मंडल ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस पहल का मकसद खाद्य उत्पाद कारोबार पर ध्यान देना और शेयरधारकों के लिए मूल्य सृजित करना है.

अदाणी विल्मर, अदाणी समूह और सिंगापुर के विल्मर ग्रुप का संयुक्त उद्यम है. दोनों की इस कंपनी में 43.94-43.94 प्रतिशत की बराबर हिस्सेदारी है. शेष 12 प्रतिशत हिस्सेदारी लोगों के पास है.

कारोबार अलग होने के बाद अदाणी विल्मर, अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ की संयुक्त उद्यम नहीं रह जाएगी. अदाणी विल्मर में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी घटकर 76.76 प्रतिशत रह जाएगी, जो वर्तमान में 87.87 प्रतिशत है.

अदाणी विल्मर खाद्य तेल और अन्य खाद्य उत्पादों की बिक्री फॉर्च्यून ब्रांड के तहत करती है. अदाणी विल्मर ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल ने अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड और अदाणी विल्मर तथा उनके संबंधित शेयरधारकों तथा कर्जदाताओं के बीच योजना को मंजूरी दे दी है.

इस योजना में अदाणी विल्मर द्वारा अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ के इक्विटी शेयरधारकों को इक्विटी शेयर जारी करने का भी प्रस्ताव है. अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ के शेयरधारक (प्रवर्तक / प्रवर्तक समूह के शेयरधारकों सहित) सीधे अदाणी विल्मर में शेयर रखेंगे.

अदाणी विल्मर, अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ के शेयरधारकों को प्रत्येक 500 इक्विटी शेयरों के लिए कंपनी के 251 इक्विटी शेयर जारी करेगी.

सूचना में कहा गया है कि इस पहल का मकसद खाद्य कारोबार पर ध्यान देना और शेयरधारकों के लिए मूल्य सृजित करना है. कंपनी के बयान के मुताबिक, कारोबार को अलग करना अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड की ‘इनक्यूबेशन’ यानी नई कंपनी को आगे बढ़ाने की रणनीति के अनुरूप है. इस रणनीति में आत्मनिर्भर होना और उचित रूप से स्थापित होने के बाद व्यवसाय को अलग करना शामिल है. पहले AEL आत्मनिर्भर होने पर अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन्स (पहले अदाणी ट्रांसमिशन) व्यवसायों को अलग कर चुकी है.

(इनपुट भाषा से भी)


[ad_2]

बजट में सरकार ने बदला टैक्‍स का नियम, अब आयकर विभाग भेजेगा धड़ाधड़ नोटिस, कहीं आप भी तो लपेटे में नहीं

[ad_1]

हाइलाइट्स

पुराने मामलों में टैक्‍स नोटिस भेजने के लिए बचा है कम समय. अब पांच साल पुराने मामलों को ही दोबारा खोला जा सकता है. पहले दस साल तक के मामलों की दोबारा हो सकती थी जांच.

नई दिल्ली. इनकम टैक्‍स रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा खत्‍म हो चुकी है. अब अगले एक महीने में धड़ाधड़ इनकम टैक्‍स नोटिस आ सकते हैं. ऐसा होगा सरकार द्वारा टैक्‍स के संबंध में बदला गया एक नियम. बजट में घोषित संशोधित नियमों के मुताबिक, आयकरदाता द्वारा छिपाई गई रकम अगर 50 लाख रुपये से अधिक है तो टैक्स अधिकारी टैक्सपेयर्स का पांच साल पुराना रिकार्ड ही दोबारा चेक कर सकते हैं. अब तक यह अवधि दस साल थी. इसी तरह अगर छिपाई गई रकम ₹50 लाख से कम है तो टैक्स अधिकारी केवल तीन साल पुराने मामले को ही खंगाल सकते हैं. नए नियम सितंबर से लागू होंगे.आशंका जताई जा रही है कि रिएसेसमेंट के नए नियमों के चलते कई लोग टैक्स दायरे से बाहर हो सकते हैं. इसीलिए अब पुराने मामलों में टैक्‍स नोटिस भेजने के लिए टैक्‍स अधिकारियों के पास बस 31 अगस्‍त तक का समय है.

आयकर विभाग आमतौर पर मार्च के आसपास पिछले वर्ष के लिए रिएसेसमेंट नोटिस भेजता रहा है. लेकिन अब बजट में रिएसेसमेंट की अधिकतम अवधि को घटाकर पांच वर्ष कर दिया गया है. इसलिए अब उन्हें अगले कुछ हफ्तों में वित्तीय वर्ष 2013-14 से 2017-18 के लिए टैक्स और इनकम मिसमैच का डेटा खंगालना होगा और अनियमितता मिलने पर 31 अगस्‍त तक हर हाल में नोटिस भेजने होंगे. अगर वे ऐसा करने में विफल रहे तो एक सितंबर को नए नियम लागू होने की वजह से पांच साल पुराने मामले को लेकर नोटिस आयकरदाता को नहीं दे पाएंगे.

ये भी पढ़ें- Fastag New Rule : अब 3 साल पुराने फास्‍टैग की करानी होगी KYC, 5 साल वाले को बदलना जरूरी

धारा 148 और 148ए के तहत भेजे जाते हैं नोटिस
टाइम्‍स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट बैंकों, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रार और इनवेस्टिगेशन विंग के इनपुट के आधार पर रिएसेसमेंट के केस बनाता है. इनकम टैक्‍स अधिनियम की धारा 148 या 148ए के तहत विभाग रिएसेसमेंट के नोटिस भेजता है. कानून टैक्सपेयर्स को अपनी बात रखने का अधिकार देता है. टैक्स अधिकारियों के एक संगठन ने सीबीडीटी के अध्यक्ष को दिए गए ज्ञापन में कहा कि एक महीने की अवधि के भीतर बड़ी संख्या में नोटिस भेजना असंभव होगा. यह प्रक्रिया अगस्त के अंत तक पूरी नहीं हो सकती. अधिकारियों ने सीबीडीटी से नए नियमों को लागू करने की तारीख आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है.

आ सकती है नोटिसों की बाढ
लॉ फर्म खेतान एंड कंपनी के पार्टनर आशीष मेहता ने कहा कि अगस्त में रिएसेसमेंट नोटिसेज की बाढ़ आ सकती है. ये नोटिस एसेसमेंट ईयर 2018-19 और उससे पहले के लिए हो सकते हैं. सीए फर्म चोकशी एंड चोकशी के पार्टनर मितिल चोकशी ने कहा कि रिएसेसमेंट की अवधि को पांच साल तक सीमित करना एक अच्छा निर्णय है. इससे मुकद्दमे बाजी कम होगी और आम आयकरदाता को राहत मिलेगी. अगर आयकर विभाग को लगता है कि इससे आय का वास्तविक नुकसान हो सकता है तो सरकार को टैक्‍स चोरी रोकने को सख्त मापदंड बनाने चाहिए और कुछ मामलों को खोलने की अनुमति देने का प्रावधान कर देना चाहिए.

Tags: Business news, Income tax, Income tax notice, ITR filing

[ad_2]

ये छोटू पावर बैंक लैपटॉप को भी तेजी से कर देगा चार्ज, शॉर्ट सर्किट से भी मिलेगा प्रोटेक्शन, कीमत 2 हजार से कम

[ad_1]

नई दिल्ली. Ambrane ने भारत में अपना नया PowerLit 30 पावर बैंक लॉन्च किया है. सिर्फ 190 ग्राम वजन वाले इस कॉम्पैक्ट डिवाइस में 10,000mAh की बैटरी है और ये 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट भी करता है. PowerLit 30 में फास्ट चार्जिंग कैपेबिलिटी है, जिससे 30 मिनट के भीतर iPhone 15 को 57% और MacBook Air को 50% तक चार्ज करने में सक्षम है. येह कई फास्ट-चार्जिंग प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है, जिससे ये कई तरह के डिवाइस के साथ कंपैटिबल भी है.

इस पावर बैंक में Type-C और USB-A दोनों पोर्ट शामिल हैं, जो वर्सेटाइल चार्जिंग सॉल्यूशन ऑफर करते हैं. ये ओवरचार्जिंग और शॉर्ट सर्किट को रोकने के लिए सेफचार्ज टेक्नोलॉजी से भी लैस है, जो यूजर्स की सेफ्टी को बढ़ाता है. PowerLit 30 BIS-सर्टिफाइड है और 180 दिन की वारंटी के साथ आता है, जो यूजर्स के लिए विश्वसनीयता और मन की शांति सुनिश्चित करता है.

ये भी पढ़ें: 50MP कैमरे के साथ आता है ये धमाकेदार फोन, कंपनी ने अब कर दिया सस्ता, जानें नई कीमत

PowerLit 30 की 1,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. ग्राहक इसे Amazon.in और Ambrane की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं. ये ब्लैक और पर्पल कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है.

आपको बता दें कि Ambrane ने हाल ही में AeroSync Duo MagSafe 2-in-1 वायरलेस चार्जर स्टैंड भी लॉन्च किया है, जो 20W का कुल आउटपुट देता है, जिससे एक साथ iPhone और AirPods को चार्ज किया जा सकता है. LED इंडिकेटर के साथ ड्यूरेबल मेटल से बना ये स्टैंड 27W टाइप-C PD इनपुट का इस्तेमाल करके 15W मैगसेफ और 7.5W क्यूआई चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसमें ओवर-वोल्टेज, ओवर-करंट, ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट से सेफ्टी के लिए सेफचार्ज टेक्नोलॉजी भी है.

Tags: Tech news, Tech news hindi

[ad_2]

125 सीसी में ढूंढ रहे हैं दमदार मोटरसाइकिल, तो ये हैं 5 बेहतरीन ऑप्शन

[ad_1]

देश में बड़ी संख्‍या में लोग ऑफिस आने-जाने के साथ कई कामों के लिए बाइक का उपयोग करते हैं. ऐसे में लोगों की चाहत होती है कि बाइक में दमदार इंजन के साथ माइलेज और बेहतर लुक्स भी मिल जाएं. वैसे तो मार्केट में कई 125cc वाली बाइक्स उपलब्ध हैं लेकिन ये तीनों खूबियां केवल कुछ ही बाइक्स दे पाती हैं. हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बाजार में किन 5 बाइक्‍स को 125cc सेगमेंट में इन खूबियों के साथ ऑफर किया जाता है.

[ad_2]

Iranian Airspace Use Air India Says Some West-bound Flights Planned Along Safe Alternative Route Amid Middle East Crisis Iran-Israel War – Middle East Crisis: Air India ने अल्टरनेटिव रूट के जरिये कुछ फ्लाइट के ऑपरेशन की बनाई योजना

[ad_1]

Middle East crisis: Air India ने अल्टरनेटिव रूट के जरिये कुछ फ्लाइट के ऑपरेशन की बनाई योजना

Air India भारत में आवाजाही के लिए अपनी कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट अल्टरनेटिव फ्लाइट रूट पर संचालित कर रहा है.

नई दिल्ली:

एयर इंडिया (Air India) ने पश्चिम की ओर जाने वाली कुछ उड़ानों की योजना सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग (Safe Alternative Route) के साथ बनाई है. कुछ फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ने मंगलवार को बताया कि मिडिल ईस्ट में तनाव (Middle East crisis) के बीच एयर इंडिया की कम से कम तीन फ्लाइट (Air India Flights)  ने ईरानी एयरस्पेस (Iranian airspace) का उपयोग किया. इस बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए, एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि ऑपरेशन रिस्क एसेसमेंट (Operational Risk Assessment) के तहत हमने पश्चिम की ओर जाने वाली कुछ फ्लाइट की योजना एक सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग के साथ बनाई है. इस रुट का उपयोग दूसरी एयरलाइंस भी करती हैं.

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच रुट में बदलाव

यह भी पढ़ें

इससे पहले पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव (Middle East Conflict) के बीच नागर विमानन मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के ऑपरेशन (International Flight Operations) को लेकर अपने स्तर पर रिस्क एसेसमेंट करने के लिए कहा था. एयर इंडिया, विस्तारा, इंडिगो सहित कई इंटरनेशनल एयरलाइंस ने पश्चिमी देशों के लिए अल्टरनेटिव फ्लाइट रूट को चुना है.

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव (Iran-Israel Tensions) को देखते हुए एयरलाइंस अपनी उड़ानों का संचालन ईरान के हवाई क्षेत्र से होकर नहीं कर रही हैं.

नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस को दी ये सलाह

नागर विमानन सचिव वुमलुनमंग वुअलनम ने कहा कि सभी एयरलाइंस को अपने फ्लाइट ऑपरेशन के संबंध में अपना जोखिम मूल्यांकन खुद करने के लिए कहा गया है.उन्होंने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) सभी एयरलाइंस के साथ सहयोग और बातचीत कर रहा है. वह विदेश मंत्रालय के साथ भी संपर्क में है. पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने के बीच मंत्रालय या डीजीसीए की तरफ से सभी एयरलाइंस को कोई सलाह दिए जाने के सवाल पर सचिव ने यह जानकारी दी. 

एयर इंडिया ने तेल अवीव के लिए फ्लाइट अस्थायी रूप से सस्पेंड की

बता दें कि एयर इंडिया भारत में आवाजाही के लिए अपनी कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट अल्टरनेटिव फ्लाइट रूट पर संचालित कर रहा है. विस्तारा ने भी पश्चिम एशिया संकट (Middle East Tensions) के कारण अपनी कुछ उड़ानों के मार्गों में बदलाव किया है. हालांकि,इजराइल और ईरान में बढ़ते तनाव (Iran-Israel war) के बीच एयर इंडिया ने रविवार को तेल अवीव के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया. एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली से तेल अवीव के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स (Delhi to Tel Aviv Flights) फिलहाल सस्पेंड रहेंगी. एयर इंडिया दिल्ली और इजराइल(Delhi to israel Flight) के शहर के बीच चार साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है.

टाटा समूह (Tata Group) के स्वामित्व वाली कंपनी ने लगभग पांच महीने के अंतराल के बाद तीन मार्च को तेल अवीव के लिए सेवाएं बहाल की थीं.इजरायल के शहर पर हमास के हमले के बाद एयर इंडिया ने पिछले साल सात अक्टूबर से तेल अवीव के लिए फ्लाइट सस्पेंड कर दी थीं.

कच्चे तेल और ATF की कीमतों पर भी पड़ेगा दबाव

रेटिंग एजेंसी इक्रा के उपाध्यक्ष एवं कॉरपोरेट रेटिंग प्रमुख सुप्रियो बनर्जी ने पश्चिम एशिया संकट पर कहा कि कमर्शियल एयरलाइन को ‘नो फ्लाई’ रेगुलेशन का पालन करने के लिए लंबा रूट अपनाना पड़ सकता है, जिससे ईंधन खर्च (Fuel Expenses) बढ़ जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर समस्या बनी रही तो इसका प्रभाव निकटवर्ती भौगोलिक क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर भी पड़ेगा. भू-राजनीतिक घटनाक्रम से कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) और विमान ईंधन यानी एटीएफ की कीमतों (ATF prices) पर भी दबाव पड़ेगा.

 

[ad_2]

1 अक्‍टूबर से बदल जाएगा कर्ज लेने का तरीका! RBI ने बढ़ा दी बैंकों की जिम्‍मेदारी, ग्राहक पर क्‍या असर?

[ad_1]

हाइलाइट्स

बैंक की ओर से की फैक्‍ट स्‍टेटमेंट (KFS) जारी किए जाएंगे.
यह लोन की कुल लागत को बहुत ही आसान शब्‍दों में बताएगा.
इससे ग्राहक को उसकी वास्‍तविक लागत का पता चल सकेगा.

नई दिल्‍ली. बैंकों से लोन लेने का तरीका 1 अक्‍टूबर के बाद काफी बदल जाएगा. रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों और एनबीएफसी को जारी नोटिफिकेशन में कहा है कि ग्राहक को दिए गए लोन पर अब ज्‍यादा क्‍लीयरटी होनी चाहिए. इसके लिए बैंक की ओर से की फैक्‍ट स्‍टेटमेंट (KFS) जारी किए जाएंगे. यह लोन की कुल लागत को बहुत ही आसान शब्‍दों में ग्राहक को बताएगा. नए नियम के बाद लोन लेने वाले ग्राहक को उसकी वास्‍तविक लागत का पता चल सकेगा. अभी बैंक की ओर से प्रोसेसिंग फीस और ब्‍याज दर के अलावा अन्य कोई जानकारी ग्राहक को नहीं दी जाती है.

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अप्रैल की एमपीसी बैठक के बाद कहा था कि बैंकों को अब लोन लेने वाले ग्राहकों को एनुअलाइज्‍ड पर्सेंटेज रेट (APR) यानी लोन की कुल लागत का खुलासा करना होगा. इससे ग्राहक को पता चलेगा कि उसने जो लोन बैंक या एनबीएफसी से लिया है, उसकी वास्‍तविक लागत क्‍या है. इसका मकसद बैंकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और ग्राहकों तक सही जानकारी पहुंचाना है.

ये भी पढ़ें – सलमान खान की 6 सबसे कीमती चीजें, गैलेक्‍सी अपार्टमेंट तो कुछ भी नहीं, लिस्‍ट में एक से बढ़कर एक लग्‍जरी आईटम

क्‍या है KFS
बैंकों की ओर से जारी KFS में लोन से जुड़ी सभी जानकारियां शामिल होंगी, जिससे ग्राहक को यह समझने में आसानी होगी कि उसके लिए लोन कितना महंगा पड़ रहा है. बैंक की ओर से लिए जा रहे सभी शुल्‍क और चार्जेज को इसमें बताना जरूरी होगा. KFS में दी गई जानकारी से इतर बैंक कोई भी हिडन चार्जेज नहीं वसूल सकेंगे. इसमें ब्‍याज, प्रोसेसिंग फीस सहित बैंक की ओर से ली जा रही सभी तरह की फीस और चार्ज का उल्‍लेख किया जाएगा.

क्‍या है APR
रिजर्व बैंक ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि सभी बैंक लोन लेने वाले ग्राहक को एनुअलाइज्‍ड पर्सेंटेज रेट (APR) के बारे में बताएंगे. APR से मतलब है कि लोन पर सालभर में कितनी लागत आनी है. इसमें इंश्‍योरेंस चार्ज, लीगल चार्ज सहित बैंक की ओर से लिए जा रहे तमाम अन्‍य फीस का भी ब्‍योरा शामिल होता है. APR में लोन की पूरी गणना के साथ इसे चुकाने की अवधि का भी उल्‍लेख रहेगा.

क्‍या होगा इससे फायदा
KFS ग्राहक को मिलने वाला ऐसा दस्‍तावेज होगा, जिसमें APR का पूरा कैलकुलेशन दिया जाएगा. इससे ग्राहक एक झटके में समझ जाएगा कि उसका लोन वास्‍तव में कितना महंगा पड़ रहा है. इससे ग्राहक दूसरे बैंकों के ऑफर से आसानी से तुलना कर सके. अगर कोई बैंक आपको KFS देने से इनकार करे तो लोकपाल के पास इसकी शिकायत की जा सकती है. शिकायत मिलने के 30 दिन के भीतर इसका निवारण करना जरूरी होगा.

Tags: Bank Loan, Business news in hindi, Housing loan, RBI, Rbi policy

[ad_2]

मात्र 7000 रुपये के खर्च में कहां मिलेगा ऐसा ‘किंग’ फीचर वाला गजब फोन, खूब हो रहा है ऑर्डर

[ad_1]

अमेज़न पर स्मार्टफोन समर सेल चल रही है, और सेल में ग्राहकों को फोन 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाएगा. साथ ही बैनर से ये भी मालूम हुआ है कि अगर आप कूपन के तहत खरीदारी करते हैं तो आपको 3,000 रुपये की अडिशनल छूट भी दी जाएगी. इसके अलावा खास बात ये भी है कि ग्राहकों को 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन दिया जा रहा है. इसी बीच बात करें बेस्ट डील की तो ग्राहक यहां से रेडमी 13C को काफी कम कीमत पर घर ला सकते हैं. ऑफर बैनर से मिली जानकारी के मुताबिक शाओमी रेडमी के इस फोन को  8,999 रुपये के बजाए 7,699 रुपये में खरीदा जा सकता है. तो अगर आपका बजट कम है और आप कोई किफायत दाम का फोन खरीदने की सोच रहे हैं.

इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और 600nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.74-इंच HD+  LCD डिस्प्ले दिया गया है, और ये 1600 × 720 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है. फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है. इस फोन को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट 4जीबी और128जीबी, 6जीबी और 128जीबी और 8जीबी और 128जीबी मॉडल में पेश किया गया है.

ये भी पढ़ें-गर्मी में तेजी से भागता है बिजली बिल मीटर, 5 आदत बदलेंगे तो राहत के साथ आधा हो जाएगा खर्च!

इसमें 8GB LPDDR4X रैम और 8GB तक वर्चुअल रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर मौजूद है, जो MIUI 14 बेस्ड एंड्रॉयड 13 पर काम करता है. ग्राहक इस फोन को स्टारडस्ट ब्लैक, स्टारफ्रोस्ट व्हाइट और स्टारशाइन ग्रीन कलक ऑप्शन में खरीद सकते हैं.

कैमरे के तौर पर फोन के रियर पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और डेप्थ सेंसर के तौर पर तीसरा कैमरा भी मिलता है. सेल्फी के लिए फोन रेडमी के इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है.

ये भी पढ़ें- गर्मी में ये 5 काम किए बिना भूलकर भी ON न करें AC, बर्बाद हो जाएंगे पैसे, तबाह होगा कमरा

पावर के लिए रेडमी 13C में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और ये 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. हालांकि बॉक्स में मौजूद एडैप्टर सिर्फ 10W को सपोर्ट करता है. रेडमी 13C के डायमेंशन की बात करें तो इसकी थिकनेस 8.09mm, विड्थ 78mm और लेंथ 168mm है, और इसका वजन 192 ग्राम है.

Tags: Redmi, Xiaomi

[ad_2]

Ambuja Cements To Acquire 1.5 MTPA Grinding Unit In Tuticorin Tamil Nadu For ₹ 413.75 Crores – अंबुजा सीमेंट्स ने तमिलनाडु में माई होम ग्रुप की सीमेंट इकाई का किया अधिग्रहण

[ad_1]

61 एकड़ में फैले इस संयंत्र में कच्चे माल के रूप में फ्लाई ऐश का इस्तेमाल किया जाएगा.

अदाणी ग्रुप के सीईओ-सीमेंट बिजनेस, अजय कपूर ने कहा, “हमें इस अधिग्रहण की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. हम अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

कपूर ने कहा कि बुनियादी ढांचे और भौगोलिक लाभों के अलावा, अंबुजा सीमेंट्स मौजूदा डीलर नेटवर्क के साथ संयत्र में कार्यरत कर्मचारियों को बनाए रखेगी.

अंबुजा सीमेंट्स ने कहा कि वह अत्याधुनिक समुद्री बुनियादी ढांचे और उपकरणों का लाभ उठाएगी. इससे सर्वोत्तम गुणवत्तायुक्त उत्पाद सुनिश्चित होगा.

कंपनी ने कहा, “यह अधिग्रहण दक्षिण के ग्राहकों को सबसे प्रतिष्ठित और भरोसेमंद ब्रांडों में से एक- अंबुजा सीमेंट का लाभ उठाने और उसमें विश्वास पैदा करने का अवसर प्रदान करता है.”

इसके अलावा, तमिलनाडु में चूना पत्थर की सीमित उपलब्धता के कारण यहां सांघीपुरम संयंत्र से क्लिंकर की आपूर्ति सुनिश्चित कर लागत को नियंत्रित किया जा सकेगा. इससे कंपनी को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ का अनोखा अवसर भी हासिल होगा.

अपनी सहायक कंपनियों एसीसी लिमिटेड और सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ, अंबुजा देश भर में 18 एकीकृत सीमेंट विनिर्माण संयंत्रों और 19 सीमेंट पीसने वाली इकाइयों के साथ अदाणी समूह की सीमेंट उत्पादन क्षमता को 78.9 एमटीपीए तक ले गई है.

अंबुजा को हाल ही में टीआरए रिसर्च ने अपनी ‘ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट, 2024’ में ‘भारत का सबसे भरोसेमंद सीमेंट ब्रांड’ के रूप में मान्यता दी है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

[ad_2]